श्री अमरनाथ यात्रा युवा सेवा समिति ने अस्पताल में सराहनीय सेवाएं देने के लिए डा. बलेश बांसल को सम्मानित किया
डबवाली-श्री अमरनाथ यात्रा युवा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जोशी ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. बलेश बांसल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। मुकेश जोशी ने डॉ. बांसल को शिव परिवार का एक सुंदर चित्र भेंट कर उनकी सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर मुनीम एसोसिएशन के उपप्रधान सुभाष ग्रोवर भी उनके साथ मौजूद थे।
मुकेश जोशी ने बताया कि डॉ. बलेश बांसल अस्पताल में सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं, विशेषकर श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। डॉ. बांसल और डॉ. सौरभ अरोड़ा द्वारा अमरनाथ यात्रियों की मेडिकल जांच का कार्य प्राथमिकता के आधार पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाता है, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि अपनी डा. बलेश बांसल व डा. सौरभ अरोड़ा अपनी ड्यूटी से बढ़कर समाज सेवा के भाव से काम करते हैं, इसलिए वे वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। उनके इस अथक प्रयास से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलती है, बल्कि यात्रा भी सुरक्षित और सुगम बनती है। उन्होंने बताया कि डा. सौरभ अरोड़ा को भी समिति की ओर से जल्द सम्मानित किया जाएगा। समिति ने समर्पित सेवा भाव के लिए दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
Labels:
Dabwali

No comments:
Post a Comment