डबवाली में नशा तस्कर दबोचा, CIA स्टाफ ने हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
डबवाली, 17 जून | नशा मुक्त भारत पखवाड़ा' अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ डबवाली ने 7.21 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान चंचल उर्फ आकाश पुत्र संजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 14, वाल्मीकि चौक, मंडी डबवाली के रूप में हुई है।
सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई बलवान अपनी टीम के साथ मलोट रोड पुल से रेलवे स्टेशन की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान वाल्मीकि चौक के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस जीप को देखकर घबराने लगा और मुंह फेरकर खड़ा हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चंचल को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके।
यह कार्रवाई 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस' (26 जून 2025) के तहत 12 से 26 जून तक चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ जनजागरूकता व पीड़ितों को उपचार मुहैया कराने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं।
#dabwali #ciaaction #heroinseizure #drugfreeindia #nashamuktbharat #mandidabwali #haryanapolice #viralnews #crimealert #breakingnews
.jpg)
No comments:
Post a Comment