Breaking News | डबवाली पुलिस का बड़ा खुलासा : अंतरराज्यीय चोर गिरोह बेनकाब, चार आरोपी दबोचे
डबवाली, 29 जून -कालांवाली सीआईए स्टाफ और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ के दौरान और भी बड़ी चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
मक्खन सिंह पुत्र रणधीर सिंह, निवासी रामपुरा फूल, बठिंडा (पंजाब)
रामकृष्ण पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी तलवंडी साबो, हाल निवासी मिश्रा कॉलोनी, बठिंडा
सोनू कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी छतरगढ़, बीकानेर (राजस्थान)
सुनील कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी छतरगढ़, बीकानेर (राजस्थान)
इनके अलावा गिरोह का एक और सदस्य जगजीत सिंह पहले ही गिरफ्त में आ चुका है और जेल में बंद है।
ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश
कालांवाली निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, 6/7 जून की रात अज्ञात चोरों ने उसके गोदाम "स्टार वर्धक एग्री सीड्स" से 60 कट्टे गेहूं चुरा लिए थे। पुलिस जांच में जुटी सीआईए टीम और साइबर सेल ने वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए पहले एक आरोपी को पकड़ा और फिर सटीक सुरागों के आधार पर बाकी चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों पर पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे
मक्खन सिंह के खिलाफ मानसा, बठिंडा व तलवंडी साबो में कुल 5 केस दर्ज हैं।
सोनू कुमार पर घरसाना व छतरगढ़ थानों में 2 केस दर्ज हैं।
रामकृष्ण पर कपूरथला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरोह के नेटवर्क व अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
#dabwalinews #crimeupdate #ciaaction #chorgiroh #haryanapolice #bikanercrime #bathindaupdate #viralnews #trendingnow #cybercellaction
Labels:
Dabwali
.jpg)
No comments:
Post a Comment