health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में प्रेम प्रसंग ने लिया खूनी मोड़, भतीजे पर चाची की हत्या का आरोप

डबवाली | डबवाली के वार्ड नंबर 1 स्थित गली अमृतसरियां वाली (बंद गली) में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। आरोप है कि यहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी चाची की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे पारिवारिक प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आ रही है। आरोपित हर्ष प्रीत उर्फ भोलू, जो रिश्ते में मृतका का भतीजा है, के साथ हरप्रीत के प्रेम संबंध के आरोप है। करीब एक साल पहले भोलू हरप्रीत को भगाकर ले गया था। बाद में दोनों राजस्थान से एक साथ मिले थे।

पंचायती समझौते के बाद हरप्रीत के पति जगदीप सिंह ने उसे दोबारा अपना लिया था। जगदीप पेशे से दर्जी है और न्यू बस स्टैंड रोड पर टेलर की दुकान पर काम करता है। मूलतः घुमियारा गांव निवासी जगदीप पिछले दो महीने से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डबवाली में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपित भोलू भी घुमियारा गांव का ही निवासी है।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वहीं, भोलू की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद और पुराने संबंधों को मुख्य कारण माना जा रहा है।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।














#dabwalimurdercase #crimealert #breakingnews #haryanacrime #dabwalinews #loveaffairturnedmurder #viralnews #haryanaupdates #latestnews #trendingnow

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई