health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
कर्मचारियों ने प्रदर्शन उपरांत विधायक आदित्य देवीलाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा -मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए समय दिलवाने की मांग
डबवाली--हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पी डब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्करज यूनियन (रजि न. 41) शाखा डबवाली, जिला सिरसा द्वारा प्रधान मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आज बुधवार को डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के प्रेस सचिव खुशी मोहम्मद ने बताया कि इससे पहले कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय से नई अनाज मंडी में स्थित इनेलो कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
ज्ञापन में विधायक से कहा गया कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत का समय दिलवाया जाए। कर्मचारियों के मुताबिक फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों के समाधान हेतु बातचीत के लिए समय मांगा था यूनियन पदाधिकारियों के द्वारा जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ पहुंचकर मांग पत्र दिया जिसके बाद विभागीय मंत्रियों से भी संगठन की मीटिंग हो चुकी है जिसमें कई मांगों पर सहमति हुई। परंतु कुछ मांगे ऐसी है जोकि मुख्यमंत्री के अधिकार में है। फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की मांगे जैसे एचकेआरएन पर कार्यरत कर्मचारियों के पद स्वीकृत न होने की वजह से एक्ट 2024 के तहत जॉब सिक्योरिटी हरियाणा से वंचित रह गए हैं। विभाग द्वारा जॉब बर्क के अंतर्गत रखे गए कर्मचारियों को ठेकेदर के मार्फत वेतन नकद व बैंक खाते में दिया जाता था। विभाग के अधिकारियो द्वारा इन कर्मचारियों का ठेकेदार समय अवधि नहीं जोड़ी गई जिस कारण से जॉब सिक्योरिटी नही मिली। एमपीडब्ल्यू वर्कर 2006 में रखे गए थे उनके वेतन बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार को पत्र लिखा जिसका आज तक बेतन नहीं बढ़ाया। पक्के कर्मचारियों का ब्लॉक 2020-23 एलटीसी का भुगतान नहीं हुआ व मार्च 2025 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का 440/- रूपये वेतन भत्ता काटा गया व सालाना किया गया परन्तु जो कर्मचारी इन वर्ष रिटायर्ड होगे उनके लिए कोई हिदायत जारी नहीं की। ऐसी जायज मांगो का समाधान बातचीत से हल हो सकता है। इसके अलावा भी अनेक ऐसी मांगें हैं जिन्हें पूरा करवाने के लिए कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं।
प्रधान मनमोहन सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा हरियाणा प्रदेश में सभी सांसदों व विधायकों के मार्फत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम 24 सूत्रीय मांग पत्र भिजवाया जा रहा है। अगर मुख्यमंत्री द्वारा बातचीत का समय नही दिया गया तो तीनो संगठन, भवन व मार्ग विभाग, सिंचाई विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के सभी कर्मचारी वर्ग मजबूर हो कर सडको पर उतरेंगे।
इस मौके पर यूनियन के प्रांतीय कमेटी पदाधिकारी रघुबीर सिंह एवं विनोद कुमार के अलावा चेयरमैन दुलीचंद, सचिव राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष साहब राम, वरिष्ठ उपप्रधान बृज लाल, उपप्रधान राजकुमार फिटर, हेम राज डाबला, सुलतान सिंह, धन्ना राम, सोनू, भीमसेन, मुख्य सलाहकार बाबू सिंह, संगठन सचिव दिनेश कुमार, राय साहब, सह कोषाध्यक्ष सुभाष बासा, प्रचार सचिव बनारसी दास, राजेश कुमार बबलू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Related Posts
कर्मचारियों ने प्रदर्शन उपरांत विधायक आदित्य देवीलाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा -मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए समय दिलवाने की मांग
Reviewed by Dabwali News
on
7:47:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
No comments:
Post a Comment