health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

बिना नापजोख बनी येलो लाइन! जाम से बचाने की योजना खुद बन रही जाम की वजह

डबवाली | 23 जून डबवाली शहर की बाजारों में ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए नगर परिषद द्वारा ‘रोड सेफ्टी’ पोर्टल के माध्यम से बनाई गई येलो लाइन व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है।
जिस येलो लाइन के भीतर वाहन खड़े करने की अनुमति दी गई है, उसका उद्देश्य था कि सड़क पर कोई बाधा न बने और जाम की स्थिति पैदा न हो। लेकिन योजना भले ही अच्छी थी, क्रियान्वयन में लापरवाही इतनी भारी रही कि अब यह खुद जाम का कारण बनती दिख रही है।

शहर के कई हिस्सों में येलो लाइन कहीं बहुत अंदर खींची गई है तो कहीं सड़क के किनारे से सटी हुई, जिससे ट्रैफिक को और दिक्कत हो रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति तंग गलियों में है, जहां दोनों तरफ बराबर जगह न छोड़ने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि "कुछ अच्छा करना हो तो उसे निभाना भी जरूरी है, लेकिन यहां तो जिम्मेदारों ने सिर्फ दिखावे के लिए लाइन खींच दी और अब उसे जांचने की जरूरत तक नहीं समझी।"

आरोप है कि संबंधित विभाग के अफसरों ने न तो पहले जमीन पर आकर जांच की और न ही बाद में काम की निगरानी की। शहरवासियों का यह भी कहना है कि अब तो यहां ऐसा सिस्टम बन गया है कि कोई देखे, सुने या बोले, फर्क ही नहीं पड़ता।











#dabawalinews #roadsafetyfail #yellowlineconfusion #dabawalitrafficjam #urbanmismanagement #trendingnews #localissues #newsfromdabawali

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई