health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

इमरजेंसी को संविधान हत्या दिवस का नाम देकर क्या साबित करना चाहती है भाजपा: डा. इंदौरा

सिरसा। पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा ने कांग्रेस शासनकाल में लगाई गई इमरजेंसी को भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस का नाम देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की नीति हमेशा से जनविरोधी रही है।
अपनी नाकामियां छुपानेके लिए भाजपा द्वारा अनेक प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हंै, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने उसके हथकंडों पर काफी हद तक लगाम लगाने का काम किया है। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा द्वारा इमरजेंसी के 50 साल के मौके पर जिलों में मॉक पार्लियामेंट लगाई गई और लोगों को इसके बारे में बताया गया। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि सरकार संसद का विशेष सत्र भी बुला सकती है, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने उसको पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ दिया तो सरकार पीछे हट गई। सरकार को लगा कि अगर विशेष सत्र बुलाया गया तो इन मुद्दों पर भी चर्चा की मांग उठेगी और अगर चर्चा नहीं होने दी तो इमरजेंसी का नैरेटिव प्रभावित होगा। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा से सवाल ये है कि इस साल इमरजेंसी को संविधान हत्या दिवस का जुमला क्यों बोला गया? इसका प्रमुख कारण कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान है। पिछले साल के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान बचाओ अभियान शुरू किया। वे हर जगह अपने हाथ में संविधान लेकर जाते हैं और जनसभा करते हैं। कांग्रेस के अभियान को जय बापू, जय भीम, जय संविधान का नाम दिया गया है। इस नाम से जनसभा होती है और कांग्रेस व दूसरी विपक्षी पार्टियां दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को इस नाम पर एकजुट कर रही हैं। कांग्रेस और विपक्ष के इस अभियान को पंक्चर करने के लिए संविधान हत्या दिवस का हल्ला मचाया जा रहा है। देश के लोगों को समझाया जा रहा है कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या की थी और अब वह संविधान बचाने का ड्रामा कर रही है। इससे कांग्रेस के साथ-साथ उन पार्टियों की साख पर भी सवाल उठाया जा रहा है, जो इमरजेंसी के साथ कांग्रेस के खिलाफ थीं और जिनके नेताओं ने सरकार की ज्यादतियां झेली थीं। डा. इंदौरा ने कहा कि सरकार चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस या किसी अन्य दल की, लेकिन इस प्रकार से किसी राजनीतिक दल की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई