health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

जहां योग है, वहां तंदरुस्ती है: चेयरमैन देव कुमार शर्मा -विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में देव कुमार शर्मा ने लोगों को दिया योग अपनाने का संदेश

डबवाली--हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को डबवाली के रामलीला पार्क, गांव पन्नीवाला रुलदू व कई अन्य स्थानों पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस अवसर पर संबोधन में देव कुमार शर्मा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है। इन्हीं उपलब्धियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की उपलब्धि भी है। आज भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अंदर योग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदु संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने का काम किया है। जागरूकता का ऐसा संचार हुआ है कि अमेरिका से लेकर जापान, रूस, जर्मनी, अफ्रीका तक सभी देश हर साल योग दिवस मनाने लगे हैं। हमारी पुरातन संस्कृति को अब सभी जान चुके हैं, उन्हें समझ आ गया है कि योग शरीर को तंदुरुस्त करने के साथ-साथ हमें मानसिक तौर पर भी मजबूत करता है। योग से मन खुश रहता है और इससे घर और समाज में भी सुख शांति का माहौल बना रहता है। मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में हमारा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत ने पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश को करारा सबक सिखाकर दुनियां भर को भारत की शक्ति का एहसास करवा दिया है। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विजयंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र बांसल एवं पन्नीवाला रूलदु में मंडल अध्यक्ष नवदीप सिंह सरां, बूटा सिंह हैबुआना सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई