कोरोना : कालांवाली में वृद्धा की मौत
डबवाली न्यूज़ डेस्क
कोरोना की वजह से कालांवाली में 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। उसका अग्रोहा अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके साथ ही सिरसा जिला में कोरोना की वजह से मौत का आंकड़ा 109 पर पहुंच गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 37 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिला में कोरोना केस की संख्या बढ़कर 7394 हो गई है।

No comments:
Post a Comment