health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 136 वा स्थापना दिवस मनाया
Dabwalinews.com
ब्लॉक शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस पार्टी का 136 वा स्थापना दिवस मनाया जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ भारत भूषण ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद बांसल ने की।इस अवसर पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, पार्षद विनोद बंसल, प्रकाश चंद बांसल, डॉ भारत भूषण ने अपने संबोधन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों से हाजरिन को अवगत करवाया और बताया कि किस प्रकार से पार्टी ने अंग्रेज़ो के खिलाफ़ आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद करवाया। वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, विनोद बंसल, विजय वर्मा, जगसीर मिठड़ी, डॉ अमरजीत, डॉ मदन, देस राज, बलदेव राज शर्मा, डॉ लाली, जगजीत सिंह, सुंदर सिंह कंडा, यशपाल गर्ग, अमन भारद्वाज, युवा प्रधान सुमित मिड्ढा, दीपक मेहता, सुशील दाबरा, सुंदर दास मेहता, राम कुमार, महिंदर मिड्ढा, गुरमेल बराड, मुख्तयार सिंह, संजय मिड्ढा, जयता राम, जसमीत सिंह, लखविंदर कंडा, गुरतेज सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं इस अवसर पर हलका डबवाली के विधायक अमित सिहाग ने कार्यकर्ताओं को संदेश जारी करते हुए पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी और अपने सन्देश के माध्यम से पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। सन्देश में विधायक ने कहा कि देश जब आजाद हुआ था तब यहां सुई तक नही बनती थी फिर पंडित नेहरू जी से लेकर डा मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने अथक प्रयास करके देश को खुशहाल करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रवाद को प्रभाशित करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपने अनेक नेताओं की शहादत दी और देश को धर्मनिरपेक्ष बनाया।
सिहाग ने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन काल में देश को एकता में पिरोकर सब को राष्ट्रवाद व एकता का सन्देश दिया वहीं वर्तमान सरकार ने छद्दम राष्ट्रवाद के नाम पर विभिन्न संप्रदायों को बांट कर केवल वोट हथियाने की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के राज मे देश खुशहाल था, हरित क्रांति आयी, सुई से लेकर जहाज बने, देश आर्थिक रूप से विकसित हुआ और पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई वहीं आज मौजूदा सरकार ने विफल नोटबंदी, विफल जीएसटी को लाकर जहां देश को आर्थिक रुप से कमजोर किया वहीं आज कृषि विरोधी काले कानूनों को लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। सिहाग ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस राज आते ही देश फिर से खुशहाल होगा।
Related Posts
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 136 वा स्थापना दिवस मनाया
Reviewed by DabwaliNews
on
7:09:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
fv
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसम...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment