361 नए मरीज, 7 ने दम तोड़ा
Dabwalinews.com
सिरसा जिला में सोमवार को कोरोना के 361 नए केस सामने आए है, जबकि 144 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।जिला में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3635 पर पहुंच गई है। जिसमें से 2701 मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है, जबकि 244 मरीजों का अस्पतालों में। सरकारी अस्पताल में 102 मरीजों का और प्राइवेट में 142 मरीज उपचाराधीन है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक तीन लाख 7 हजार 432 सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें पॉजिटिविटी दर 5.11 प्रतिशत के हिसाब से 15714 पॉजिटिव मिलें है। इनमें से 11896 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके है। जबकि 183 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को सात की मौत हो गई। जिनमें गांव संतनगर का 45 वर्षीय व्यक्ति, लुदेसर गांव की 58 वर्षीय महिला, रानियां की 60 वर्षीय महिला, भंभूर की 70 वर्षीय वृद्धा, मिठीसुरेरां की 55 वर्षीय महिला, कालांवाली का 51 वर्षीय व्यक्ति के अलावा गांव माधोसिंघाना की 27 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरसा जिला का रिकवरी रेट भी गिरकर 75.70 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
Labels:
health

No comments:
Post a Comment