"ऑपरेशन हॉटस्पॉट में बड़ी पकड़: गांव चोरमार से 05.98 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार"
डबवाली, 07 दिसंबर हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत चलाए जा रहे कॉम्बिंग और सर्च ड्राइव में थाना औढ़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गांव चोरमार रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को पकड़ा और उसके पास से 05.98 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी चोरमार के रूप में हुई है।
प्रबंधक थाना औढ़ा उप-निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि एएसआई जयवीर सिंह व पुलिस टीम गश्त के दौरान नुहियांवाली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से पारदर्शी पैकेट में हेरोइन मिली।
आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर तस्करी नेटवर्क का पूरा कनेक्शन खंगालने और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

No comments:
Post a Comment