ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन में बड़ी सफलता — 5.890 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
डबवाली | 30 दिसंबर 2025 डबवाली में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत थाना शहर पुलिस ने 5.890 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू निवासी कुचेला, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सुंदरनगर मंडी डबवाली में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान आरोपी पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी में उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

No comments:
Post a Comment