नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा वार संगरिया रोड पर नाकेबंदी में दो तस्कर दबोचे, 157 ग्राम अफीम बरामद
डबवाली | 26 दिसंबर 2025 डबवाली में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) डबवाली ने संगरिया रोड, चौटाला के पास नाकेबंदी के दौरान राजस्थान के दो नशा तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 157 ग्राम 880 मिलीग्राम अफीम बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर चल रहे “ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन” के तहत की गई। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशे की खेप लेकर जा रहे थे।
एएनसी स्टाफ डबवाली की टीम 25 दिसंबर को संगरिया रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और अचानक मुड़ने लगे। शक होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके पास से अफीम बरामद हुई।
▪️ मनोज कुमार पुत्र रामचंद्र – निवासी लखुवाली, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)
▪️ जोगिंदर सिंह पुत्र जग्गा सिंह – निवासी लोंगेवाला, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)
दोनों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं को नशे से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है।

No comments:
Post a Comment