137वें विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ संदीप चौधरी सर्वप्रथम रक्तदान कर करेंगे
डबवाली-युवा रक्तदान सोसायटी द्वारा डबवाली अग्रि त्रासदी में बिछुड़ी 442 आत्माओं की स्मृति में 23 दिसंबर को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर की सफलता के लिए संस्था के संस्थापक सुरेंद्र सिंगला की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक शिविर स्थल अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई।
जिसमें शिविर सहयोगी संस्था अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकू, लायंस क्लब आस्था के अध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव रजत बांसल शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे 137वें विशाल रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम पैट्रो डीलर संदीप चौधरी रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले महानुभावों से रक्त प्राप्त करने के लिए एम्स बठिंडा एवं गुप्ता ब्लड बैंक बठिंडा से चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल, पूर्व अध्यक्ष हरदेव गोरखी, केवल कृष्ण चलाना, तरसेम गर्ग, कोषाध्यक्ष राम गोपाल मित्तल उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment