08 ग्राम 90 मिलीग्राम हेरोइन सहित आरोपी गदराना से किया काबू
डबवाली, 18 दिसम्बर । पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना कालांवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गदराना से काबू कर उसके कब्जे से 08.90 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सब इन्स्पेक्टर जागर सिंह के नेतृत्व में एक टीम नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गश्त पड़ताल करते हुए मंडी कालांवाली से गांव गदराना की तरफ जा रहे थे । जब वे गांव गदराना के नहर पुल के पास पहुंचे तो नहर पुल पर एक नौजवान लड़का पुलिस की गाड़ी को देखकर पटरी की तरफ जाने लगा । जो सब इंस्पेक्टर जागर सिंह ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त लङके को काबू करके कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर नियमानुसार तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 08.90 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पदार्थ बरामद हुआ ।
काबू किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उर्फ शैम्पू पुत्र गुरमेल सिंह निवासी रघुआना जिला सिरसा के रूप में हुई है । आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा जाएगी और इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि “क्षेत्र में नशा तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी । आमजन से अपील है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, इसके अलावा केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर इसकी सूचना दी जा सकती है । सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।”

No comments:
Post a Comment