Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 दुकान का रखवाला ही निकला चोर: डबवाली में काम करने वाले युवक ने उड़ाया 300 क्विंटल बजरी और 150 कट्टा सीमेंट, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
 डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर 'ऑपरेशन क्लीन': 4 बड़ी गिरफ्तारियां, ₹13.50 लाख की हेरोइन समेत बाइक जब्त
लापरवाही की भेंट चढ़ा 30 लाख का 'पाम ट्री' प्रोजेक्ट; ठप पड़ी अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन, CM दरबार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
डबवाली में सफेद जहर के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का वज्रप्रहार; मुख्य सरगना समेत 4 हाईप्रोफाइल तस्कर दबोचे, बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस
 डबवाली में नशे का 'किंगपिन' बन्टू सिंह दबोचा: राजस्थान से जुड़े हैं तार, पुलिस ने तोड़ी गोरीवाला ड्रग्स नेटवर्क की कमर!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
पुलिस जिला डबवाली को मिली नई कप्तान निकिता खट्टर ने संभाला डबवाली SP का कार्यभार, अपराध और नशे पर दिखेगा कड़ा रुख
 डबवाली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: दादू शराब ठेका लूटकांड का 5 दिनों में पर्दाफाश, स्विफ्ट कार और शराब समेत 3 सगे अपराधी गिरफ्तार!
BJP  सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है: चौधरी अभय सिंह चौटाला
महंगाई की आग: रसोई से लेकर रफ्तार तक पर ब्रेक; हरियाणा में सिलेंडर-पेट्रोल के दामों पर भड़की INLD, सभी 22 जिलों में सड़कों पर उतरा हुजूम!

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में 'स्वस्थ भूमि, समृद्ध किसान, विकसित भारत' विषय पर विशाल किसान मेले का आयोजन,जागरूकता संगोष्ठी में किसानों से वैज्ञानिक, टिकाऊ एवं लाभकारी खेती अपनाने का आह्वान

डबवाली---नई अनाज अनाज मंडी में स्वस्थ भूमि, समृद्ध किसान, विकसित भारत विषय पर एक विशाल किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें डबवाली इलाके के अलावा हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बनाया।
यह कार्यक्रम लायंस क्लब सुप्रीम एवं एकता सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में, कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। लायंस क्लब सुप्रीम व मुल्तान सभा डबवाली के अध्यक्ष आशीष मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. बी. आर. कम्बोज ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
एकता सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स यूनियन के प्रधान अजनीश धारणिया केनेडी के सबका स्वागत करते हुए किसान जागरूकता संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए किसानों से वैज्ञानिक, टिकाऊ एवं लाभकारी खेती अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. पी. साई दास, मक्का विषय के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक, विशेष रूप से दिल्ली से पधारे और किसानों को मक्का की उन्नत किस्मों, नवीन उत्पादन तकनीकों एवं जलवायु-अनुकूल खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मक्का विषय को आगे बढ़ाते हुए विश्वनाथ प्रसाद ने एथेनॉल मिश्रण (ई20) नीति के संदर्भ में मक्का की बढ़ती औद्योगिक मांग पर प्रकाश डालते हुए किसानों को मक्का की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मक्का भविष्य की फसल है, जिससे किसानों को निश्चित बाजार, बेहतर मूल्य और आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही उन्होंने मक्का को फसल विविधीकरण के रूप में अपनाने पर जोर दिया। कपास विषय पर डॉ. ऋषि शर्मा, वैज्ञानिक (सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ कॉटन रिसर्च सिरसा) ने कपास की नई तकनीकों, कीट-रोग प्रबंधन तथा कपास डंठल (स्टबल) प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं गेहूं विषय पर कृषि विश्वविद्यालय हिसार से पधारे डॉ. ओ. पी. बिश्नोई ने अगेती बुवाई वाली गेहूं किस्मों के समुचित प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इसके अतिरिक्त डॉ. राकेश पूनिया, डॉ. दिलीप बिश्नोई (कृषि अर्थशास्त्र), डॉ. विनीता (सिरसा), डॉ. करमल सिंह मलिक, परगट सिंह (क्रॉप्स इंफॉर्मेशन) तथा कुलदीप सिंह मरखाई (मेरी खेती मेरा किसान) ने किसानों को लागत घटाने, आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण और डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
विपणन विषय पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा एवं विधायक आदित्य देवीलाल ने किसानों को मार्केटिंग रणनीतियों, मंडी व्यवस्था, एमएसपी तथा उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. बी. आर. कम्बोज, कुलपति, सीसीएस एचएयू ने कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग, अनुसंधान आधारित खेती तथा महिलाओं की कृषि में सक्रिय भागीदारी को विकसित भारत की दिशा में अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के दौरान खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों में तेजाखेड़ा से सुनील बिश्नोई, मनवीर सिंह, मनोज मेहता, विनोद ज्याणी, मोहन लाल गोदारा, अनिल धारणिया, संदीप चौधरी, विनोद अरोड़ा, राजेंद्र डांगी, जसविंदर चहल, मनिंदर पाल बराड़ एवं वासुधा बंसल शामिल रहे। इन किसानों की सफलता ने अन्य किसानों को उन्नत व लाभकारी खेती की दिशा में प्रेरित किया।
साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न कृषि कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर उन्नत बीज, कृषि यंत्र, जैव-उर्वरक, जैव-कीटनाशक एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में आशीष मेहता ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि लायंस क्लब सुप्रीम, एकता सीड्स यूनियन, मुल्तान सभा एवं बाबा नानक दी हट्टी से जुड़े समर्पित टीम सदस्यों की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम में रीजन गवर्नर डा. अश्विनी सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब सुप्रीम द्वारा किसानों के हित में आयोजित यह संगोष्ठी वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी, आधुनिक तकनीक और जागरूक किसान—यही समृद्ध कृषि और विकसित भारत की नींव हैं। उन्होंने आयोजन समिति, वैज्ञानिकों एवं किसानों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर लायंस क्लब सुप्रीम के पीआरओ गुरदीप कामरा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी वैज्ञानिकों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं किसानों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ किसानों को ज्ञान, प्रेरणा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर अमरीक सिंह गिल, डॉ. अश्वनी बत्रा एवं भूपेंद्र पाहूजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और किसानों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत आवश्यक बताया।
इस अवसर पर लायन संजय कटारिया, विपिन अरोड़ा, सचिव समर्थ चावला, अमन चुघ, साहिल मेहता, नितिन सेठी, अमरजीत अनेजा, सुदेश वर्मा, डॉ. लोकेश्वर वाधवा, कालूराम मेहता, राजेंद्र मेहता, चयन मेहता, कृष मेहता, संजय मेहता, भजन मेहता एवं अशोक सिडाना सहित लायंस क्लब सुप्रीम, एकता सीड्स यूनियन और मुल्तान सभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई