पन्नीवाला मोरिका रोड पर हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, 6.590 ग्राम नशा बरामद ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डबवाली | 27 दिसंबर डबवाली क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी देसूजोधा पुलिस ने 6 ग्राम 590 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को रंगे हाथों काबू किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर चल रहे “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार, टीम गश्त के दौरान गांव देसूजोधा से पन्नीवाला मोरिका रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान नाले के पास सड़क किनारे बैठे एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया, जिससे शक और गहरा गया।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 6.590 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विष्णु पुत्र बिंदर सिंह, निवासी पन्नीवाला मोरिका, जिला सिरसा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि युवाओं को इस जहर से बचाया जा सके।

No comments:
Post a Comment