डबवाली में नशे पर बड़ा वार! 50 लाख की हेरोइन के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार
डबवाली | 28 दिसंबर 2025 हरियाणा पुलिस के “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के तहत नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। डबवाली में एएनसी टीम ने 50 लाख रुपये कीमत की 256.13 ग्राम हेरोइन के साथ मुख्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को झकझोर कर रख दिया।
एएनसी स्टाफ प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के अनुसार,12 नवंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ डबवाली ने लाल गोदाम रोड, इंदिरा नगर मंडी के पास कार्रवाई की।यहां एक काली स्कॉर्पियो को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 256.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
गुरप्रीत सिंह उर्फ पित्ता (निवासी – भागी बांदर, बठिंडा)
गुरविंदर सिंह उर्फ गिन्नी
राजबीर सिंह उर्फ गोरा
तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह उर्फ जग्गा, निवासी लालू आना (कोटलालू), मानसा पंजाब को गांव शेरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ₹10,000 ड्रग मनी भी बरामद की गई।आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment