health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
4 साल की मासूम लापता, CCTV में दिखा अपहरण का पूरा खेल रातभर गांव में छावनी बनी पुलिस, मुख्य आरोपी फरार
डबवाली | रामपुरा बिश्नोईयां। डबवाली क्षेत्र के गांव रामपुरा बिश्नोईयां से मंगलवार शाम एक चार वर्षीय बच्ची के रहस्यमय अपहरण से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम के लापता होते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और गांव पूरी रात पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
सूचना मिलते ही DSP हेडक्वार्टर कपिल अहलावत, थाना सदर, महिला थाना, CIA, साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और कमांडो टीमों समेत करीब 200 पुलिसकर्मी गांव के चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए। बावजूद इसके, देर रात तक न बच्ची मिली और न ही मुख्य आरोपी का कोई सुराग लग सका।
CCTV फुटेज से खुला अपहरण का राज
पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची को गांव में रिश्तेदारी में आए ख्योवाली निवासी युवक ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथ ले गया।
घर के पास लगे CCTV कैमरों में पहले आरोपी का 12-13 वर्षीय भांजा बच्ची को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के अड्डे तक ले जाता दिखाई दिया। वहां से मुख्य आरोपी खुद बच्ची को लेकर फरार हो गया।
पूछताछ में भांजा पहले गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती के बाद उसने पूरी सच्चाई उगल दी। इसके बाद अन्य कैमरों में भी आरोपी की मौजूदगी साफ नजर आई।
शराब पीने की बात से बढ़ी चिंता
सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बच्ची को रास्ते में खाने-पीने का सामान दिलाया और शराब पीने की भी पुष्टि हुई है। इसी जानकारी के बाद पुलिस ने पूरे मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए जिला स्तर पर अलर्ट जारी कर दिया।
रातभर चला सर्च ऑपरेशन
रात करीब 11 बजे गुरुद्वारे से दोबारा मुनादी कराई गई। गांव के युवाओं ने 4-4 लोगों की टोलियां बनाकर खेतों, सड़कों और आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश की। हालांकि, देर रात तक भी कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी।
पुलिस का कहना है कि टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और बच्ची को जल्द सुरक्षित बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
Related Posts
4 साल की मासूम लापता, CCTV में दिखा अपहरण का पूरा खेल रातभर गांव में छावनी बनी पुलिस, मुख्य आरोपी फरार
Reviewed by Dabwali News
on
8:17:00 AM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:17:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment