Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 दुकान का रखवाला ही निकला चोर: डबवाली में काम करने वाले युवक ने उड़ाया 300 क्विंटल बजरी और 150 कट्टा सीमेंट, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
 डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर 'ऑपरेशन क्लीन': 4 बड़ी गिरफ्तारियां, ₹13.50 लाख की हेरोइन समेत बाइक जब्त
लापरवाही की भेंट चढ़ा 30 लाख का 'पाम ट्री' प्रोजेक्ट; ठप पड़ी अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन, CM दरबार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
डबवाली में सफेद जहर के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का वज्रप्रहार; मुख्य सरगना समेत 4 हाईप्रोफाइल तस्कर दबोचे, बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस
 डबवाली में नशे का 'किंगपिन' बन्टू सिंह दबोचा: राजस्थान से जुड़े हैं तार, पुलिस ने तोड़ी गोरीवाला ड्रग्स नेटवर्क की कमर!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
पुलिस जिला डबवाली को मिली नई कप्तान निकिता खट्टर ने संभाला डबवाली SP का कार्यभार, अपराध और नशे पर दिखेगा कड़ा रुख
 डबवाली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: दादू शराब ठेका लूटकांड का 5 दिनों में पर्दाफाश, स्विफ्ट कार और शराब समेत 3 सगे अपराधी गिरफ्तार!
BJP  सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है: चौधरी अभय सिंह चौटाला
महंगाई की आग: रसोई से लेकर रफ्तार तक पर ब्रेक; हरियाणा में सिलेंडर-पेट्रोल के दामों पर भड़की INLD, सभी 22 जिलों में सड़कों पर उतरा हुजूम!

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

जीवन में हर समस्या का समाधान संभव, बस नजरिया हो सकारात्मक: महासाध्वी रजत रश्मि जी महाराज

डबवाली-जैन स्थानक में विराजमान महासाध्वी रजत रश्मि जी महाराज ठाणे-4 ने रविवार सुबह प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए जीवन को सकारात्मक सोच, संयम और धर्म के मार्ग पर चलकर सार्थक बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान संभव न हो, आवश्यकता केवल सकारात्मक दृष्टिकोण रखने, निराशा से दूर रहने और पूरे मनोयोग व लगन से प्रयास करने की है।
महासाध्वी जी ने जीवन प्रबंधन पर विशेष बल देते हुए कहा कि जब जीवन का मैनेजमेंट सही हो जाता है, तो परिस्थितियां स्वयं अनुकूल होने लगती हैं। उन्होंने समझाया कि आज के दौर में मानसिक अशांति का सबसे बड़ा कारण अव्यवस्थित जीवनशैली और नकारात्मक सोच है, जबकि शांति प्रत्येक व्यक्ति चाहता है। यदि हम अपने जीवन को संतुलित ढंग से जीना सीख लें, तो भीतर की अशांति स्वत: समाप्त हो सकती है।
प्रवचनों में उन्होंने बच्चों के संस्कारों पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को केवल पढ़ाई-लिखाई तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ें, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर या किसी भी क्षेत्र में सफल बनने के साथ-साथ एक अच्छे और संवेदनशील इंसान भी बन सकें।
महासाध्वी रजत रश्मि जी ने 'जियो और जीने दो' के सिद्धांत को जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं धर्म के प्रति समर्पित होकर शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहिए और दूसरों को भी चैन से जीने देना चाहिए। उन्होंने आत्ममंथन का संदेश देते हुए कहा कि हमें यह आंकलन करना चाहिए कि हम धर्म के मार्ग पर कितनी दूर तक आगे बढ़ पाए हैं।
उन्होंने पुराने समय की तुलना करते हुए कहा कि पहले भले ही मकान कच्चे हुआ करते थे, लेकिन लोग धर्म के प्रति पक्के थे। आज मकान तो पक्के हो गए हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश हम धर्म और मूल्यों के प्रति कच्चे होते जा रहे हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने धर्म और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और वही संस्कार आने वाली पीढ़ी को भी दें।
महासाध्वी जी ने कशाय-मुक्त जीवन जीने का संदेश देते हुए कहा कि कशाय वह है जो हमारी आत्मा के भावों को कसैला बनाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के प्रति गलत भावना रखना, निंदा करना, कटु वाणी बोलना भी कशाय का ही रूप है। इसलिए हमें अपनी वाणी को शुद्ध रखना चाहिए और क्रोध, अभिमान, माया और द्वेष जैसे दुर्गुणों से दूर रहना चाहिए।
प्रवचनों के दौरान जैन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आध्यात्मिक विचारों का लाभ लिया और जीवन को धर्म, संयम व सकारात्मकता के साथ जीने का संकल्प लिया। जैन सभा प्रधान सुभाष जैन पप्पी ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में 1 जनवरी को जैन स्थानक में महासाध्वी रजत रश्मि जी महाराज द्वारा सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक विशेष प्रवचन कर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई