Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 दुकान का रखवाला ही निकला चोर: डबवाली में काम करने वाले युवक ने उड़ाया 300 क्विंटल बजरी और 150 कट्टा सीमेंट, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
 डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर 'ऑपरेशन क्लीन': 4 बड़ी गिरफ्तारियां, ₹13.50 लाख की हेरोइन समेत बाइक जब्त
लापरवाही की भेंट चढ़ा 30 लाख का 'पाम ट्री' प्रोजेक्ट; ठप पड़ी अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन, CM दरबार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
डबवाली में सफेद जहर के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का वज्रप्रहार; मुख्य सरगना समेत 4 हाईप्रोफाइल तस्कर दबोचे, बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस
 डबवाली में नशे का 'किंगपिन' बन्टू सिंह दबोचा: राजस्थान से जुड़े हैं तार, पुलिस ने तोड़ी गोरीवाला ड्रग्स नेटवर्क की कमर!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
पुलिस जिला डबवाली को मिली नई कप्तान निकिता खट्टर ने संभाला डबवाली SP का कार्यभार, अपराध और नशे पर दिखेगा कड़ा रुख
 डबवाली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: दादू शराब ठेका लूटकांड का 5 दिनों में पर्दाफाश, स्विफ्ट कार और शराब समेत 3 सगे अपराधी गिरफ्तार!
BJP  सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है: चौधरी अभय सिंह चौटाला
महंगाई की आग: रसोई से लेकर रफ्तार तक पर ब्रेक; हरियाणा में सिलेंडर-पेट्रोल के दामों पर भड़की INLD, सभी 22 जिलों में सड़कों पर उतरा हुजूम!

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

महासाध्वी श्री सुमित्रा जी महाराज व श्री रक्षा जी महाराज का डबवाली से विहार, अंतिम प्रवचनों में जीवन को सार्थक बनाने का संदेश

डबवाली।जैन स्थानक डबवाली में विराजमान महासाध्वी श्री सुमित्रा जी महाराज एवं महासाध्वी श्री रक्षा जी महाराज ठाणे-10 रविवार को विधिवत रूप से विहार पर रवाना हो गईं। जैन सभा प्रधान सुभाष जैन 'पप्पी' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु भावभीनी विदाई देते हुए जैन साध्वियों को वैद्य राजेश जैन के निवास तक छोड़कर आए। उल्लेखनीय है कि महासाध्वियां करीब एक माह से डबवाली में विराजमान थीं, इस दौरान जैन समाज को उनके सान्निध्य में धर्म, संयम और सदाचार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विहार से पूर्व रविवार प्रात: जैन स्थानक में आयोजित अंतिम प्रवचनों में महासाध्वियों ने श्रद्धालुओं को जीवन के वास्तविक अर्थ से परिचित कराते हुए गहन आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन तभी महान बनता है जब उसमें श्रेष्ठ विचारों का समावेश हो। संसार के सभी महापुरुषों ने अपने जीवन में कष्टों, कठिनाइयों और संघर्षों का सामना किया, किंतु वे उनसे विचलित नहीं हुए, बल्कि आगे बढ़ते रहे, तभी वे महान बने।
महासाध्वियों ने कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है, जैसा भाव रखता है, वैसा ही उसका जीवन और दृष्टिकोण बन जाता है। एक शूरवीर के अनुसार जीवन का अर्थ है- सदैव आगे बढ़ते रहना और दुख-कष्टों की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहना। वहीं, कायर व्यक्ति जीवन को केवल रोना-धोना और हाय-हाय करना ही समझता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक कवि ने जीवन को कविता के समान बताया है- यदि कर्म अच्छे होंगे तो कविता भी सुंदर बनेगी और यदि कर्म बुरे होंगे तो जीवन की कविता भी कुरूप हो जाएगी। वहीं एक नाटककार के अनुसार जीवन एक रंगमंच है, जहां प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका निभाने आया है। यदि हम अपने पात्र को ईमानदारी और अच्छाई से निभाकर जाएंगे तो दुनिया हमें याद करेगी, और यदि बुरे कर्म करेंगे तो लोग यही कहेंगे कि अच्छा हुआ जो वह चला गया।
अंत में महासाध्वियों ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सदैव अच्छे बनें, अच्छे कर्म करें और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। प्रवचन के उपरांत श्रद्धालुओं ने साध्वियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके विहार के लिए मंगलकामनाएं कीं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई