कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाएंगे: चेयरमैन देव कुमार शर्मा -ऐलनाबाद में HKRN कर्मचारियों ने देव कुमार शर्मा को बताई अपनी समस्याएं
ऐलनाबाद--हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम के डायरेक्टर देव कुमार शर्मा ने ऐलनाबाद के पब्लिक हैल्थ कार्यालय में एचकेआरएन कर्मचारी यूनियन की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में उनके साथ भाजपा के विधानसभा प्रतिनिधि अमीर चंद मैहता भी मौजूद रहे।
इस मौके पर एचकेआरएन कर्मचारियों ने देव कुमार शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिलता। किसी कर्मचारी की एक माह, किसी की दो माह तो किसी की 3-4 महीनों का वेतन बकाया है। कर्मचारियों ने कई अन्य समस्याएं बताते हुए देव कुमार शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
देव कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे चंडीगढ़ जाकर एचकेआरएन कर्मचारियों की वेतन नहीं मिलने से संबंधित व अन्य समस्याओं का जल्द समाधान करवाएंगे। उन्होंने कि समय समय पर कर्मचारियों को जो भी समस्याएं आएंगी वे उसे पुरजोर प्रयास करते हुए हल करवाते रहेंगे। देव कुमार शर्मा ने कहा कि जिन कर्मचारियों का परिवार पहचान पत्र अपडेट नही हुआ है वे जल्द ठीक करवाएं ताकि इस वजह से कोई अन्य समस्या खड़ी न हो। संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नायब सैनी की भी सोच है किसी भी कर्मचारी को अपनी नौकरी के दौरान दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अगर कोई समस्या है तो उन्हें जल्द से जल्द हल करवाएं। प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने देव कुमार शर्मा व अमीर चंद मैहता को फूलमालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर नंद लाल शर्मा, रवि लढ़ा, मनोज चोटिया, नरेश कटारिया के अलावा यूनियन प्रधान तेलू राम, हरिकृष्ण प्रधान, राम सिंह गिल प्रधान, हरि सिंह, गोपाल पारीक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment