“1500 करोड़ के घोटाले की खुद मंत्री ने मानी बात… हरियाणा में सिस्टम फेल!” इनेलो का बड़ा हमला — बोले आदित्य देवीलाल: “सरकार के अंदर ही भ्रष्टाचार का कबूलनामा”
चंडीगढ़ | 31 दिसंबर हरियाणा की राजनीति में साल के आखिरी दिन बड़ा भूचाल आ गया है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने बीजेपी सरकार पर 1500 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि खुद बीजेपी के श्रम मंत्री अनिल विज ने स्वीकार किया है कि उनके विभाग में 13 जिलों में 1500 करोड़ का घोटाला हुआ है।
उन्होंने कहा— “जब सरकार का मंत्री खुद कह रहा है कि घोटाला हुआ है, तो आम आदमी की हालत क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”
“घोटाले की जड़ सरकार के भीतर” — आदित्य देवीलाल
आदित्य देवीलाल ने कहा कि—
पहले यह विभाग मुख्यमंत्री के पास था
अब मंत्री खुद भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं
अधिकारी खुलेआम नहीं सुनते
हर स्तर पर ‘हफ्ता सिस्टम’ चल रहा है
उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी एजेंसियां टेंडर बनाती हैं, तो फिर
प्राइवेट एजेंसियां 30–40% कम में काम कैसे कर देती हैं?
उन्होंने कहा कि: “सड़कें बनते ही टूट जाती हैं, इमारतों में दरारें आ जाती हैं, लेकिन न एफआईआर होती है, न कार्रवाई।”
ब्लैकलिस्ट कंपनियां भी बैकडोर एंट्री से दोबारा काम पा जाती हैं।
युवाओं को झूठे सपने, HKN में भी धोखा
इनेलो विधायक ने कहा— HKN के जरिए युवाओं को नौकरी का झांसा दिया गया
पढ़े-लिखे युवाओं को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया
शादी कर चुके युवाओं को अब नौकरी से निकाला जा रहा है
उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य के साथ धोखा बताया।
शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
कृषि विभाग में गैर-तकनीकी लोगों को पद दिए गए,मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा
सरकारी यूनिवर्सिटीज को फंड नहीं दिया जा रहा,फीस बढ़ाई जा रही है
गरीब छात्रों पर बोझ बढ़ रहा है
“बेटी बचाओ” सिर्फ नारा बनकर रह गया – अर्जुन चौटाला
इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा— “प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ पोस्टर तक सीमित रह गया है।”
उन्होंने कहा कि खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं न्याय के लिए लाठियां खा रही हैं, लेकिन सरकार चुप है।
आरोप लगाया कि— कॉलेज संचालक पर गंभीर आरोप हैं
राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है
बीजेपी और कांग्रेस अंदर ही अंदर मिली हुई हैं
हरियाणा में अपराध और बेरोजगारी चरम पर
रोज़ औसतन 3 हत्याएं
अपहरण और नशे के केस बढ़े
पुलिस में 25 हजार पद खाली
प्रदेश पर 3.17 लाख करोड़ का कर्ज, जो जल्द 3.51 लाख करोड़ होगा
किसानों और गरीबों की अनदेखी
DAP खाद नहीं मिल रही
डेंगू से मौतें, लेकिन आंकड़े छुपाए जा रहे
लाडो लक्ष्मी योजना में गड़बड़ी
पेंशन काटी गई
जातीय सौहार्द पर बयानबाज़ी
अर्जुन चौटाला ने भाजपा विधायक के बयान पर कहा— “ऐसी बातें हरियाणा के भाईचारे को तोड़ती हैं। चौधरी देवीलाल ने कभी जाति की राजनीति नहीं की

No comments:
Post a Comment