Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 दुकान का रखवाला ही निकला चोर: डबवाली में काम करने वाले युवक ने उड़ाया 300 क्विंटल बजरी और 150 कट्टा सीमेंट, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
 डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर 'ऑपरेशन क्लीन': 4 बड़ी गिरफ्तारियां, ₹13.50 लाख की हेरोइन समेत बाइक जब्त
लापरवाही की भेंट चढ़ा 30 लाख का 'पाम ट्री' प्रोजेक्ट; ठप पड़ी अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन, CM दरबार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
डबवाली में सफेद जहर के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का वज्रप्रहार; मुख्य सरगना समेत 4 हाईप्रोफाइल तस्कर दबोचे, बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस
 डबवाली में नशे का 'किंगपिन' बन्टू सिंह दबोचा: राजस्थान से जुड़े हैं तार, पुलिस ने तोड़ी गोरीवाला ड्रग्स नेटवर्क की कमर!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
पुलिस जिला डबवाली को मिली नई कप्तान निकिता खट्टर ने संभाला डबवाली SP का कार्यभार, अपराध और नशे पर दिखेगा कड़ा रुख
 डबवाली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: दादू शराब ठेका लूटकांड का 5 दिनों में पर्दाफाश, स्विफ्ट कार और शराब समेत 3 सगे अपराधी गिरफ्तार!
BJP  सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है: चौधरी अभय सिंह चौटाला
महंगाई की आग: रसोई से लेकर रफ्तार तक पर ब्रेक; हरियाणा में सिलेंडर-पेट्रोल के दामों पर भड़की INLD, सभी 22 जिलों में सड़कों पर उतरा हुजूम!

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली क्षेत्र में 4 साल की मासूम की अपहरण के बाद हत्या, शव माइनर में मिला; न्याय की मांग को लेकर गांव में सड़क जाम,अंतिम संस्कार से इनकार, दिग्विजय चौटाला ने CM सैनी और DGP पर निशाना साधा

डबवाली| बुधवार---डबवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुरा बिश्नोईयां गांव से लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर रिसालियाखेड़ा माइनर की टेल के पास एक खाल में पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही डबवाली की एसपी निकिता खट्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से पूरे इलाके में गुस्सा और शोक का माहौल है।

सड़क जाम और धरना, अंतिम संस्कार से इनकार

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गोरीवाला रोड पर जाम लगा दिया और रामपुरा बिश्नोईयां गांव में धरना शुरू कर दिया। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

धरने के दौरान बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। एसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक धरना जारी रहा।

आरोपी गिरफ्तार, खेतों से पकड़ा गया

पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय को गोरीवाला गांव के पास खेतों से हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वह गांव के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बच्ची को गांव से बाहर ले जाकर फरार हो गया था और डर के कारण खेतों में छिपा हुआ था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय अपनी शादीशुदा बहन के पास गांव आया था। उसने अपने 14 वर्षीय भांजे को बाइक देकर बच्ची को घर के बाहर से बुलवाया। कुछ दूरी तक साथ चलने के बाद आरोपी ने किशोर को उतार दिया और बच्ची को अपने साथ ले गया।

इकलौती संतान थी बच्ची

बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। बच्ची ने अभी स्कूल जाना भी शुरू नहीं किया था। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

SP का बयान

एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दिग्विजय चौटाला ने CM सैनी और DGP पर निशाना साधा

डबवाली से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दिग्विजय चौटाला बोले, हमारे हलके डबवाली में अप्रिय घटना हुई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था की असलियत सामने आई है। चार साल की बच्ची को अपहरण करके ले जाया जाता है। पुलिस को बताने के बावजूद हाथ पे हाथ धरे बैठी रही। बार-बार समाज, ग्रामीण व पॉलिटिकल लोगों ने गुहार की कि ये सीसीटीवी फुटेज है और ये लोग लेकर गए। इनकी धरपकड़ की जाए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।दिग्विजय बोले, इसका रिजल्ट ये रहा कि आज उसका शव माइनर में मिला है। एक तरफ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री सैनी साहब कहते हैं कि मैं प्रदेश को सुरक्षित हाथों में लेकर गया हूं और एक साल में प्रदेश को सुरक्षित बनाया है। एनसीआरबी की जो रिपोर्ट थी, आज वो मुंह पर तमाचा है। तीन-चार साल की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है।शर्म आनी चाहिए। वो ओपी सिंह, अपने आप को डीजीपी समझते हैं और कहते हैं कि मैं प्रदेश को सुरक्षा दूंगा, आज उनको डूब मरना चाहिए। प्रदेश में ऐसी बदहाल कानून व्यवस्था, कि आज हमारे हालात यूपी, बिहार से भी ज्यादा खराब है। इससे ज्यादा गलत नहीं हो सकता। यहीं मांग करूंगा कि सीएम उनके परिवार का दुख बांटने का काम करे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई