सीआईए कालांवाली की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन तस्करी में दो गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर भी दबोचा, 14.180 ग्राम हेरोइन बरामद
डबवाली, 04 दिसंबर। हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में सीआईए कालांवाली स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 14.180 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग ₹3 लाख) बरामद की है। इसके साथ ही पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर को भी काबू कर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है।
सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के अनुसार, एएसआई मनोहर लाल टीम सहित गश्त के दौरान गांव लकड़ावाली रोड पर नाकाबंदी में मौजूद थे, तभी एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोके जाने पर उसकी पहचान प्रीतपाल सिंह उर्फ प्रीता निवासी रघुआना के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिस पर कालांवाली थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई में दिनांक 28 नवंबर 2025 को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरजोत सिंह उर्फ जोती निवासी माखा को 7.29 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने हेरोइन सप्लायर अमरीक सिंह निवासी तारुआना का नाम उगला। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर अमरीक को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चैन और लिंक्ड मॉड्यूल के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

No comments:
Post a Comment