health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

24 घंटे में चोरी का खुलासा! निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

डबवाली | 31 दिसंबर 2025 डबवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए कालांवाली चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, मंडी कालांवाली के मॉडल टाउन क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से गैस सिलेंडर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को औढ़ा कैंचिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र शिवजी राम, निवासी कालांवाली के रूप में हुई है।

चौकी प्रभारी पीएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि दिनांक 29 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी मंडी कालांवाली ने चोरी की शिकायत दी थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 व 331(4) के तहत केस दर्ज कर एएसआई शिव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा सिलेंडर व डायवर्टर बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई