health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

"4 लाख की साइबर ठगी… और दिल्ली से पकड़ा गया ठग! डबवाली पुलिस का ऑपरेशन हॉट स्पॉट फिर सफल "

डबवाली, 04 दिसंबर: हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत साइबर क्राइम डबवाली व थाना कालांवाली की संयुक्त टीम ने 4 लाख रुपये साइबर धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को दिल्ली के शाहदरा (हर्ष विहार) से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान पुत्र नसरत खां, निवासी मानकपुर उचानी (उ.प्र.) के रूप में हुई है।

पीएसआई संजीव कुमार, प्रभारी साइबर क्राइम डबवाली ने बताया कि 20 अक्टूबर 2024 को पंजाब के अमरजीत सिंह के बैंक खाते से अलग-अलग समय पर 4 लाख रुपये कटने की जानकारी मिली, जिसके बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

वैज्ञानिक जांच, तकनीकी सर्विलांस और बैंक ट्रेसिंग के आधार पर टीम ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया।
पुलिस आरोपी से धोखाधड़ी नेटवर्क, साथी आरोपियों और डिजिटल ट्रांजैक्शन चैनल की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर नेटवर्क की पूरी तहकीकात आगे बढ़ाई जाएगी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई