health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों को दिया ज़बरदस्त संदेश!

डबवाली, 17 सितंबर 2025 – डबवाली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने “सेवा पखवाड़ा” के तहत महाराणा प्रताप कॉलेज में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक। साथ ही पर्यावरण बचाओ संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। आज डबवाली में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत महाराणा प्रताप महाविद्यालय में छात्रों को विशेष मार्गदर्शन दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने छात्रों को नशे के खतरों, साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो युवाओं को तबाह कर देती है। डबवाली पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, ताकि युवाओं को सुरक्षित और नशामुक्त समाज मिल सके। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा, “आप भी नशे से दूर रहें और समाज हित में काम करें। नशे की लत छुड़वाने के लिए योग और व्यायाम अपनाएं।”

साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए उन्होंने विशेष टिप्स भी दिए। जरूरी है कि अपने पासवर्ड मजबूत रखें, ईमेल आईडी व क्रेडिट कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। स्पैम मैसेज और ओपन वाईफाई से दूर रहें। साइबर हेल्पलाइन न. 1930 पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी दी।

महिला सुरक्षा पर भी जोर देते हुए उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही महिला अधिकार और आत्मरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बनीता गुप्ता, प्राचार्य डा. गिरधारी लाल, उप प्रधान महेश मित्तल सहित छात्र और स्टाफ मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई