health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

2 साल से फरार केबल चोर दबोचा, वारदात की बाइक समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा

डबवाली, 4 सितम्बर। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी गोलबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्यूबवेल केबल चोरी के मामले में दो साल से वांछित आरोपी रिंकू सिंह (पुत्र विष्णु कुमार, निवासी नरसिंह कॉलोनी डूमवाली, बठिंडा, पंजाब) को काबू कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को वार्ड नं. 01 मंडी डबवाली से नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, जिसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 5 सितम्बर 2023 को शिकायतकर्ता कमलवीर पुत्र जसवंत सिंह, निवासी शेरगढ़ ने मामला दर्ज करवाया था। शिकायत के अनुसार, 4 सितम्बर 2023 की रात अज्ञात चोरों ने चौटाला रोड स्थित खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली थी।

अब, 3 सितम्बर 2025 को व्हीकल चैकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली और फरार आरोपी को धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई