नशा तस्कर धर दबोचा, 6.590 ग्राम हेरोइन बरामद – कालांवाली CIA की बड़ी कामयाबी
डबवाली, 26 सितम्बर। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक और तस्कर को दबोच लिया। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने पन्नीवाला मोटा क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसकी लोअर से 6.590 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान रोहताश उर्फ़ बन्ता (निवासी नुहियांवाली) के रूप में हुई है।
सीआईए टीम प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई मनोहर लाल व उनकी टीम नशा विरोधी गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन लेकर मोटरसाइकिल पर आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर युवक को रोका। पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया गया।
तलाशी में आरोपी से 6.590 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुई। बरामदगी के बाद थाना औढ़ा में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सके।

No comments:
Post a Comment