health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में सीआईए की डबल कार्रवाई, 100 ट्रामाडोल गोलियां, 1550 नशीले कैप्सूल व 50 लीटर लाहन बरामद

डबवाली, 26 सितम्बर। डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ डबवाली ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में नशे की भारी खेप और अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त कर दो आरोपियों को काबू किया है।
पहली कार्रवाई में मौजगढ़ निवासी राजेश उर्फ बिट्टू को बस अड्डा मौजगढ़ के पास से पकड़ा गया। उसके पास से पुलिस ने 100 ट्रामाडोल टैबलेट, 800 टेम्पेन्टाडोल गोलियां और 750 प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क की कड़ियां खंगालेगी।

दूसरी कार्रवाई में लोहगढ़ निवासी इकबाल सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया, जब वह अपने घर में नीले ड्रम में 50 लीटर लाहन से अवैध शराब तैयार कर रहा था। मौके से बरामद सामग्री जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य इलाके को नशे और अवैध शराब की गतिविधियों से पूरी तरह मुक्त कराना है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई