health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में विशेष अभियान: ड्रंकन ड्राइव और लाइन चेंज करने वालों पर सख्त शिकंजा, सड़क सुरक्षा को मिली नई ताकत!

डबवाली, 07 सितंबर – हरियाणा पुलिस की विशेष मुहिम ने सड़क पर लगाई मुहर, असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर व पुलिस महानिरीक्षक यातायात हरदीप सिंह दून के निर्देशानुसार डबवाली में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ड्रंकन ड्राइविंग, लाइन चेंज, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म, बुलेट पटाखा और ध्वनि प्रदूषण जैसी खतरनाक आदतों को रोकना है।

इस अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने अब तक शराब पीकर गाड़ी चलाने के 08 मामले दर्ज किए हैं, जबकि 57 वाहन चालकों को लाइन चेंज करने पर और 02 ट्रिपल राइडिंग के लिए सख्त कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा, हुड़दंगबाजी कर आमजन को परेशान करने वालों पर भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। दो मोटरसाइकिल भी बिना कागजात पाए जाने पर जब्त की गई हैं।

डबवाली यातायात प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार ने साफ शब्दों में कहा, "हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। वाहन चालकों से अपील है कि वे लापरवाही से बचें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि हर किसी का सफर सुरक्षित बने।"

यह अभियान सड़क पर सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है। पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि सभी जिम्मेदार नागरिक बनकर नियमों का पालन करें।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई