health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सनसनी! बंदूक तानकर धमकी देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, असली हथियार और गाड़ियां भी जब्त। पूरा मामला जानें। 👇"

डबवाली (14 सितम्बर 2025)डबवाली के धर्मपुरा क्षेत्र में पिछले रात हुए सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश करते हुए चौकी सिंहपुरा पुलिस ने एक जबरदस्त कार्रवाई के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हड़कंप मचा दिया है। आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर, दोनाली, जिंदा कारतूस और दो गाड़ियां भी बरामद की गईं हैं।

प्रभारी चौकी सिंहपुरा उप निरीक्षक चंदन सिंह ने बताया कि 13 सितंबर की रात धर्मपुरा निवासी दिलप्रीत सिंह अपने पिता व भाई के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपियों ने उन पर बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी दी और गालियां दीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष अभियान चलाकर आरोपियों कुलदीप सिंह, हरबंत सिंह, कुलबीर सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया।

आरोपी हरबंत सिंह के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर सहित 11 जिंदा कारतूस, दोनाली 12 बोर सहित 16 जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई। वहीं, कुलबीर सिंह के कब्जे से फॉर्च्यूनर गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी चंदन सिंह ने कहा, "हमारी टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि आम जनता सुरक्षित महसूस करे। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।"

 

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई