health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

एसडीएम अर्पित संगल ने डंपिंग साइट का किया निरीक्षण

डबवाली, 04 सितंबर। उपमंडल अधिकारी नागरिक अर्पित संगल ने वीरवार को स्थानीय डंपिंग साइट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद व संबंधित विभागीय अधिकारियों से कचरा एकत्रित करने की प्रक्रिया और उसके निस्तारण के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। कचरे के समय पर उठान और सही तरीके से निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि डंपिंग साइट पर रोजाना की गतिविधियों की निगरानी रखें।
एसडीएम ने कहा कि सफाई अभियान में अधिकारी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। नगर परिषद की टीम को घर-घर जाकर लोगों को कचरा अलग-अलग श्रेणियों में (गीला और सूखा) देने के लिए जागरूक करें।
उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास सफाई रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। इसी प्रकार दुकानदार अपने आसपास सफाई रखें। कूड़ा निर्धारित जगह या डस्टबिन में ही डालें। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जेई सुशील कुमार, दीपक कुमार, बिजेंद्र व शिवकुमार भी उपस्थित थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई