health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा को बधाइयां देने वालों का तांता लगा, कार्यकर्ताओं व आमजन ने किया स्वागत व अभिनंदन
डबवाली।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश जग्गा को हरियाणा सरकार द्वारा डबवाली मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है व लोगों द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। लोग इस नियुक्ति को संगठन की निष्ठा, अनुभव और सेवा-भावना को मिला सम्मान मान रहे हैं।
तीन दशक की सक्रिय राजनीतिक यात्रा:
सतीश जग्गा पिछले तीन दशक से राजनीति में जुड़े हैं एवं सक्रियता के साथ सेवा में जुटे हुए हैं। सतीश जग्गा 1996 में भाजपा से जुड़े और 1997 में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक कार्यों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जिला महामंत्री व जिला अध्यक्ष सहित अनेक जिम्मेदारियां निभाईं। अपनी कुशल संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों के कारण वे पार्टी में ही नहीं बल्कि आम जनमानस में भी विश्वासपूर्ण और सम्मानित चेहरा बन चुके हैं।
बी.ए. और एल.एल.बी. तक की पढ़ाई के साथ उन्होंने पंजाबी साहित्य में ज्ञानी की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वे गांव शेरगढ़ में खेती-बाड़ी करते हैं। मेहनत और लगन के माध्यम से उन्होंने प्रखर वक्ता, कुशल रणनीतिकार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता की पहचान बनाई है।
किसान, मजदूर और व्यापारियों ने दी बधाई:
मार्केट कमेटी चेयरमैन नियुक्त होने पर किसान नेता जसवीर सिंह भाटी, प्रितपाल सिंह, सुखविंदर कंबोज, आशीष मेहता के नेतृत्व में किसानों तथा व्यापारी नेता गुरदीप कामरा, संदीप कुमार, सुनील रहेजा, नरेश कामरा के नेतृत्व में आढ़तियों एवं प्रधान नंदलाल के नेतृत्व में मजदूर साथियों ने सतीश जग्गा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि वह किसान, मजदूर और व्यापारी हित में कार्य करते हुए अनाज मंडी और फोकल प्वाइंट्स की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएंगे।
सतीश जग्गा ने आभार व्यक्त करते हुए बताई ये प्राथमिकताएं:
नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने हरियाणा सरकार, पार्टी नेतृत्व और अभिनंदन वाले सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता मंडी व्यवस्था को अनुशासित, पारदर्शी और सहयोगपूर्ण बनाना है। किसान को उसकी उपज का सर्वोत्तम मूल्य, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी और आढ़तियों व व्यापारियों को निर्बाध खरीद-फरोख्त की सुविधा मिलेगी। मंडी संचालन को वे केवल लेन-देन नहीं, बल्कि किसान की मेहनत, मजदूर के श्रम और व्यापारी की आस्था का केंद्र मानते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि सभी वर्ग एक सकारात्मक और सहयोगी वातावरण में कार्य करें।
वाइस चेयरमैन की नियुक्ति
इसी क्रम में रिसालियाखेड़ा के आढ़ती अमीलाल पारीक को डबवाली मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनके चयन से भी कार्यकर्ता खुश है एवं बधाईयां दे रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व पार्टी हाईकमान का किया धन्यवाद:
भाजपा नेता देवकुमार शर्मा, बलदेव सिंह मांगेआना, विजय वधवा, बूटा सिंह हैबूआना, विजयंत शर्मा, पार्षद विकास शर्मा, मनीष मोंगा, सुनील जिंदल, कृष्ण कामरा, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह, सीएम विंडो एमीनेंट सिटीज़न अश्वनी बांसल, प्रवेश घई, रवि सुथार, परमजीत सिंह, पवन ओढ़ा, कृष्ण चौहान, चाणक्य शर्मा, गगनदीप आसाखेड़ा, नवदीप सिंह नेहरू, जसवंत जाखड़, महिन्द्र बांसल, हरजिंदर सिंह, हंसराज लखोत्रा, सतपाल महाशा, संदीप सिंगला, गुरदीप जण्डवाला, हरीश बिज्जुवाली, कुलदीप गोदिकां, गुरमीत नंबरदार, अजैब भाटी, ताराचंद कालुआना, संदीप मोडी, कमल लोहगढ़, रेशम नीलांवाली, जगसीर खुईयां सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा तथा प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल वर्षों की निष्ठा और सेवा का सम्मान है, बल्कि भाजपा संगठन की नीति, सिद्धांत और मूल्यों का सजीव प्रमाण भी है।
Related Posts
नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा को बधाइयां देने वालों का तांता लगा, कार्यकर्ताओं व आमजन ने किया स्वागत व अभिनंदन
Reviewed by Dabwali News
on
8:59:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:59:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment