health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
लायंस क्लब सुप्रीम ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान -आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षा का संदेश है यह अभियान: डा. अश्वनी सचदेवा
डबवाली।लायंस क्लब सुप्रीम डबवाली की ओर से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिल्वर जुबली चौक पर एक विशेष रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया। क्लब प्रधान लॉयन आशीष मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने लायंस क्लब के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्लब को समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और जागरूकता फैलाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार ने इस पहल के लिए क्लब का आभार जताते हुए बताया कि डबवाली पुलिस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस दौरान साइबर क्राइम से बचाव और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लायंस क्लब के रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा ने कहा कि लायंस क्लब सुप्रीम सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह रिफ्लेक्टर अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षा का संदेश है। जीवन बहुत अनमोल है, ट्रैफिक नियमों के प्रति सचेत होकर ही हम खुद को व दूसरों को सुरक्षित कर सकते हैं।
लायंस क्लब सुप्रीम के प्रधान आशीष मेहता ने कहा कि लायंस क्लब सुप्रीम और डबवाली पुलिस ने सड़क सुरक्षा की ओर एक छोटा लेकिन अहम कदम उठाया है। यह छोटा सा रिफ्लेक्टर अंधेरे में जीवन बचाने वाली बड़ी ढाल है। हमारा संकल्प है कि हर वाहन पर रिफ्लेक्टर लगे और हर सफर सुरक्षित बने। क्लब सचिव समर्थ चावला ने कहा कि यह अभियान केवल रिफ्लेक्टर लगाने का नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलने का प्रयास है। जब समाज जागरूक होगा तभी सड़क सुरक्षा संभव होगी। वरिष्ठ लॉयन एवं व्यापारी नेता गुरदीप कामरा ने कहा कि छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़ा बदलाव लाते हैं। यह रिफ्लेक्टर सिर्फ चमक न हीं, बल्कि हर सफर को सुरक्षित बनाने का वादा है।
इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ लायंस क्लब के सदस्य डॉ. लोकेश्वर वधवा, भूपेन्द्र पाहूजा, संजय कटारिया, विपिन अरोड़ा, इंद्रप्रीत सोनू मोंगा (प्रोजेक्ट चेयरमैन), राजकुमार मिढ़ा, अमरीक सिंह गिफ्टी गिल के अलावा अशोक सिड़ाना, संजय मेहता, कालूराम मेहता, वेदप्रकाश भारती, विंकल मेहता, सुभाष मेहता सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Related Posts
लायंस क्लब सुप्रीम ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान -आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षा का संदेश है यह अभियान: डा. अश्वनी सचदेवा
Reviewed by Dabwali News
on
8:11:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:11:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...



No comments:
Post a Comment