health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

"अडानी-अंबानी के इशारों पर चल रही भाजपा सरकार, हरियाणा में गुंडाराज – अजय चौटाला"

सिरसा, 23 सितंबर। देश और प्रदेश में बदलाव की जरूरत बताते हुए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते ग्यारह सालों से देश पर भाजपा का राज है, लेकिन असल में सत्ता दो लोगों – अडानी और अंबानी – के हाथों में है। यह लोग देश को लूटकर खजाना भर रहे हैं और सरकार उनकी कठपुतली बन चुकी है।

सिरसा में आयोजित जेजेपी युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, गुंडे खुलेआम राज कर रहे हैं और अपराधियों पर कोई नकेल नहीं है। किसानों की बाढ़ में डूबी फसल का मुआवजा अब तक नहीं मिला, जबकि भाजपा नेता सिर्फ फोटो खिंचवाकर निकल जाते हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को मुनाफे का धंधा बना चुकी है। सरकारी कॉलेजों में पीजी कोर्स की फीस 7 हजार है, वहीं विश्वविद्यालयों में यही कोर्स 50 हजार में कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती में बैकडोर एंट्रियां हो रही हैं और छात्रों का भविष्य दांव पर है।

उन्होंने यह भी कहा कि किसान धान और बाजरे की खरीदी को लेकर परेशान हैं। भाजपा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को पंजाब से भी कम मुआवजा दिया है। दुष्यंत ने भाजपा और इनेलो के बीच विधानसभा चुनाव में हुए "अघोषित गठबंधन" पर शायराना अंदाज में तंज कसा –
"झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो, सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो…"

वहीं जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बेरोजगारों और युवाओं की अनदेखी से गुस्सा चरम पर है। भाजपा सरकार ने 75% स्थानीय रोजगार कानून को भुला दिया है और शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। जेजेपी ने युवाओं से बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई