health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

चौपहरा साहिब पाठ का एक वर्ष पूरा होने पर जत्थेदार मलकीत सिंह खालसा को संगतों ने सम्मानित किया

डबवाली-सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में चल रहे चौपहरा साहिब पाठ का एक वर्ष पूरा होने पर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में जत्थेदार मलकीत सिंह खालसा पन्नीवाला मोरिका को सम्मानित किया गया। एक साल पूर्व मलकीत सिंह खालसा द्वारा ही हर रविवार को चौपहरा साहिब का पाठ शुरु करवाया गया था।
इसके तहत जपुजी साहिब जी के पाठ, चौपाई साहिब जी के पाठ, श्री सुखमणी साहिब जी के पाठ, श्री आनंद साहिब जी के पाठ उपरांत अरदास की जाती है। हर सप्ताह रविवार को गुरुद्वारा साहिब में चौपहरा साहिब के पाठ लगातार एक साल तक चले जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने भी पहुंचकर गुरबाणी पाठ श्रवण कर लाभ उठाया। कार्यक्रम में मौजूद संगतों ने यह पवित्र कार्य शुरु करवाने के लिए जत्थेदार मलकीत सिंह खालसा की खूब सराहना की और उन्हें सिरोपा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया। इस अवसर पर मलकीत सिंह खालसा ने कहा कि गुरबाणी के साथ संगतों को लगातार जोड़े रखने के उद्देश्य से उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में हर रविवार को चौपहरा साहिब जी का पाठ का शुभारंभ करवाया था। यह पाठ शुरु होने से हर रविवार को संगत गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने लगी, शुरुआत में संख्या कम थी लेकिन धीरे-धीरे संगतों की संख्या बढ़ती गई जोकि अब काफी बढ़ चुकी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी हर रविवार को गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर चौपहरा साहिब पाठ का श्रवण कर लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में श्री सुखमणी साहिब सेवा सोसायटी की प्रधान बीबी मनजीत कौर, ग्रंथी सुखबीर सिंह, श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की अपने हाथों से लिखित करने वाले जसविंद्र सिंह खालसा को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। गुरुनानक लंगर सेवा सोसायटी, सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बढ़चढ़ कर सहयोग देने के लिए संगतों द्वारा आभार जताया गया। इस अवसर पर भाई गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, इकबाल सिंह, मनीष कुमार, तेजा सिंह ग्रेवाल, राजबीर सिंह, अमरीक सिंह, अमृतपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, संदीप सिंह, गुरमीत सिंह गरचा, दर्शन सिंह ठेकेदार, रोहित मैहता व बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालुगण मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई