डबवाली में ड्रग तस्करों पर सीआईए स्टाफ कालांवाली की बड़ी कार्रवाई, 07 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
डबवाली, 09 सितम्बर – नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने पीपली गांव से एक युवक को 14,320 रुपये और 07.12 ग्राम हेरोइन चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर होने की आशंका जताई जा रही है। डबवाली पुलिस की सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ा गिरफ्तारी कारनामे को अंजाम दिया है। शनिवार को एएसआई मनोहर लाल और उनकी टीम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि विजय कुमार उर्फ विशाल, निवासी पीपली गांव, नशा तस्करी में संलिप्त है और आज भी इस अवैध धंधे के लिए सक्रिय है।
सूचना पर विश्वास करते हुए टीम ने असीर रोड, पीपली में घेराबंदी कर विशेष निगरानी शुरू की। इसी दौरान आरोपी विशाल मैन रोड से असीर रोड की ओर आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन एएसआई मनोहर लाल और टीम ने समय रहते उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 07.12 ग्राम हेरोइन चिट्टा व ₹14,320 ड्रग मनी बरामद की गई।
प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा मुक्त डबवाली की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

No comments:
Post a Comment