संगरिया में सनसनीखेज खुलासा: विकास जैन हत्याकांड में लॉरेंस गैंग के दो ग्रुप गिरफ्तार, पंजाब से किया राउंडअप
संगरिया (16 सितंबर 2025) – एक सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो ग्रुप के आरोपियों को पंजाब के रामा मंडी से गिरफ्तार कर संगरिया में हुई विकास जैन हत्या कांड का पर्दाफाश करने की तैयारी की है। संगरिया में विकास जैन हत्याकांड ने लोगों को हिला कर रख दिया था। 12 सितंबर 2025 को दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश भर दिया था। घटना के समय सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी साफ-साफ गोली चलाते हुए नजर आया था। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी, जिससे यह मामला और भी ज्यादा उलझा हुआ बना था।
ताज़ा अपडेट में पुलिस ने बड़े कारवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के दो ग्रुप के चार मुख्य आरोपियों को रामा मंडी, पंजाब से दबोच लिया है। ये आरोपित विकास जैन की हत्या में सीधे शामिल बताए जा रहे हैं। अब पुलिस पूरे मामले का सच सामने लाने के लिए दिन में विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
2014 में संगरिया में डबल मर्डर से जुड़ा यह मामला, वर्षों से जांच की गुत्थी बना हुआ था। अब पुलिस की सक्रियता से इलाके में लोगों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं।
संगरिया पुलिस ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि गिरफ्तारी में किन किन सुरागों का सहारा लिया गया, लेकिन जल्द ही पूरे मामले की तह तक जाने का वादा किया गया है।

No comments:
Post a Comment