नशा तस्करी पर डबवाली पुलिस का बड़ा वार, 15.720 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी दबोचा
डबवाली, 30 सितम्बर।डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एएनसी स्टाफ ने पंजाब निवासी एक युवक को 15.720 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया। आरोपी की पहचान रवि पुत्र मंगा सिंह, निवासी मंडी लखेवाली, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है।
प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली, उपनिरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि एएसआई गुरसेवक सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर मलोट रोड, बठिंडा चौक पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर मुड़ने लगा। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment