health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने डबवाली में किया पौधारोपण -भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया: भारत नाहर
डबवाली।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन डबवाली में युवा कांग्रेस ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर मनाया। युवा कांग्रेस के ब्लॉक डबवाली अध्यक्ष भारत नाहर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता डबवाली के गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर फूलदार पौधे रोपित करते हुए स्टेड़ियम को हरा-भरा करने में योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रधान भारत नाहर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी का जीवन हमेशा हरियाणा की प्रगति और हरियाणावासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव युवाओं को आगे बढ़ने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया है। उनका जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता था कि हम एक ऐसा काम करें जो प्रकृति और समाज दोनों के लिए हितकारी हो। ये पौधे आने वाले समय में बड़े होकर छाया और सुंदरता देंगे, ठीक वैसे ही जैसे हुड्डा जी ने हरियाणा के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नितिश कटारिया ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के जन्म दिन पर सभी युवा कार्यकर्ताओं को एक-एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम में शामिल हुए सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि वे सिर्फ पौधे लगाएंगे ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगे ताकि वे बड़े होकर पेड़ बन सकें। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला सचिव अमनदीप सूच मिठड़ी, लखविंदर सिंह कंडा, जश्नदीप जीतला, जिम्मी, पारस कंडा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने डबवाली में किया पौधारोपण -भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया: भारत नाहर
Reviewed by Dabwali News
on
7:39:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:39:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment