डबवाली सिविल हॉस्पिटल में 45+ मरीजों को मुफ्त नज़दीक के चश्मे, सिर्फ हरियाणा निवासियों के लिए मौका
डबवाली | 29 सितम्बर डबवाली के चौटाला रोड स्थित सिविल हॉस्पिटल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों और बुजुर्गों को हरियाणा सरकार की ओर से नज़दीक के चश्मे मुफ्त दिए जाएंगे।
एएनएम शिंगारी देवी ने जानकारी दी कि 29 सितम्बर, सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हॉस्पिटल में कैंप लगाया जाएगा। इसमें जिनकी आँखों से नज़दीक का दृश्य धुंधला दिखाई देता है, उनकी आँखों की जाँच की जाएगी और उन्हें नि:शुल्क नज़दीक के चश्मे दिए जाएंगे।
जाँच का कार्य नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास बांसल और डॉ. गौरव छाबड़ा द्वारा किया जाएगा। चश्मे सिर्फ हरियाणा के निवासियों को ही दिए जाएंगे, इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के मरीज हॉस्पिटल आते समय अपना हरियाणा का आधार कार्ड और उसकी फोटोकॉपी साथ लाएं।

No comments:
Post a Comment